Tuesday, 3 August 2021

भक्ति - एक अपवाद !!

तुम्हें ही  पूजती हूँ 
तुमसे ही नाराज़ हूँ 
तुम्हारी भक्ति का 
मैं एक अपवाद हूँ !

राह दिखाने का काम तुम्हारा 
चलते  जाने का मेरा 
मंज़िल ना मिली  तो 
तो सिर्फ मैं क्यों उदास हूँ ? 

रहनुमा होने के साथ 
रहबरी का वादा भी तो था 
हर कामयाबी हर नाकामी में 
तुम्हारा हिस्सा आधा भी तो था !

क्या कभी मन नहीं करता कि 
कुछ बोल दो ?
अप्रत्यक्ष ही सही 
दो मौजूदगी का एहसास तो !

सब देख रहे हो, या सुन नहीं सकते 
सुन रहे हो, कुछ कर नहीं सकते ?
या बस आँखें खोल कर, पथराई सी मुस्कान लिए 
बुत बन कर सब घटने के साक्ष्य बने हो  ! 

अगर मुझ में ही बसते हो 
तो मेरा दर्द भी तो जानते होगे ?
खून भले मेरा होता है
तीस का एहसास तो समझते होगे  ?

या तो बस मनोहर कहानी हो तुम 
ना हाइड्रोजन ना ऑक्सीजन 
ना ही पानी हो तुम 
इंसान के अकेले लड़ने की निशानी हो तुम !

ये धर्म का ज्ञान नहीं है 
ये आध्यात्म की बात है 
ये खुद से खुदा का 
मात्र एक संवाद है !

तुम्हारी भक्ति एक अपवाद है !



No comments:

Post a Comment