मन की आँखें ,
मन की दृष्टि ..
मन का दृश्य
मन - सर्वज्ञ !!
मन से सोचूं
मन की सोंच ..
मन से बोलूं
मन की बात !!
मन के हक़ से
मन की मर्ज़ी
मन से मांगू मैं तेरे
मन पे अपना अधिकार !!
मन के ताले
मन के द्वार
मन मझधार ...
मन उस पार !!
मन की ज़ीत,
मन से प्रीत ..
मन ही वस्तु ,
मन व्यापार !!
मन से ईर्ष्या
मन से द्वेष ...
मन है लड़कपन
मन ही सब ज्ञान !!
मन उड़ता कागज़, जग आंधी
मन मिटटी की खुशबू सोंधी ..
मन गिलास में रखा शरबत ,
मन प्रवाह - निर्झर - जल पर्वत !!
मन ही नींद
मन चाय की प्याली
मन है भोर भी
मन रातें काली !!
मन कायल कभी मन घायल,
मन बादल में बंधा हुआ जल ...
मन कातर सी नन्ही चिड़िया,
मन छोटे बच्चे की खड़िया !!
मन की मंशा
हो कभी न पूरी
मन ही मृग और
मन "कस्तूरी" !!
मन की दृष्टि ..
मन का दृश्य
मन - सर्वज्ञ !!
मन से सोचूं
मन की सोंच ..
मन से बोलूं
मन की बात !!
मन के हक़ से
मन की मर्ज़ी
मन से मांगू मैं तेरे
मन पे अपना अधिकार !!
मन के ताले
मन के द्वार
मन मझधार ...
मन उस पार !!
मन की ज़ीत,
मन से प्रीत ..
मन ही वस्तु ,
मन व्यापार !!
मन से ईर्ष्या
मन से द्वेष ...
मन है लड़कपन
मन ही सब ज्ञान !!
मन उड़ता कागज़, जग आंधी
मन मिटटी की खुशबू सोंधी ..
मन गिलास में रखा शरबत ,
मन प्रवाह - निर्झर - जल पर्वत !!
मन ही नींद
मन चाय की प्याली
मन है भोर भी
मन रातें काली !!
मन कायल कभी मन घायल,
मन बादल में बंधा हुआ जल ...
मन कातर सी नन्ही चिड़िया,
मन छोटे बच्चे की खड़िया !!
मन की मंशा
हो कभी न पूरी
मन ही मृग और
मन "कस्तूरी" !!